खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : प्रेमी से मिलने उसके घर पर पहुंची प्रेमिका का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका ने आपा खो दिया और चारपाई पर आग लगा दी। इसके बाद हल्ला होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई, जहां पूछताछ की जा रही है। बुधवार को नगर निवासी युवती अपनी सहेली के साथ आवास विकास में अपने प्रेमी के घर पहुंची। इस दौरान प्रेमी उसे पहली मंजिल के कमरे में लेकर गया, जबकि सहेली नीचे खड़ी रही।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

हंगामे की आवाज और धुआं उठता देख लोग कमरे में पहुंचे

बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रेमी-प्रमिका के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई होने लगी। इस बीच प्रेमी कमरे से जाने लगा तो प्रेमिका ने अपना आपा खो दिया और चारपाई पर आग लगा किचन में गैस सिलिंडर का पाइप खोल आत्मदाह करने की कोशिश करने लगी। यह देख प्रेमी ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

इस बीच घर से हंगामे की आवाज और धुआं उठता देख स्थानीय निवासी कमरे में पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड के आने के पहले ही उन्होंने आग बुझा दी। महिला पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को आवास विकास चौकी लेकर चली गई। वहीं, थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि दोनों आपस में परिचित हैं। आपस में विवाद हुआ था।