ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रूद्रपुर :ट्रांजिट कैंप में देर रात पति ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या |जिसके बाद आरोपी पति ने किया खुदकुशी करने का प्रयाश , मोके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुवे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है ।

मूल रूप से गांव कमुआ, हाफिजगंज, बरेली (यूूपी) निवासी शिशुपाल सिडकुल की वोल्टास कंपनी में नौकरी करता था। वह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में किराए के कमरे में पत्नी रिंकी (30) और पुत्र यूवी के साथ रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे शिशुपाल के पुत्र के रोने की आवाज आई। इससे पहले देर शाम शिशुपाल और पत्नी के बीच कहासुनी हो रही थी। पुत्र के रोने की आवाज पर पड़ोसियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पड़ोसियों ने मकान मालिक सहित अन्य लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा तो रिंकी मृत अवस्था में पड़ी मिली, जबकि शिशुपाल अचेत हालत में लेटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिशुपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया |

आस पास के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार आए दिन दोनों के बीच झगड़ा लगा रहता था । वही मायके पक्ष के लोगो ने आरोपी पति पर युवती पर दहेज उत्पीड़न व भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है ।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad