खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : थाना पंतनगर इलाके में बस पर चढ़ते वक्त गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहाली पंजाब निवासी 33 वर्षीय विधित देव नागर सिडकुल की ऑटो कंपनी स्थित लॉजिस्टिक ब्रांच में काम करता था और थाना ट्रांजिट कैंप स्थित किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति विधित कंपनी की बस में डयूटी जाने के लिए चढ़ रहा था कि अचानक गिर गया।

यह देख सहयोगी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप के दरोगा रमेश चंदोला ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad