ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व सामाजिक कार्यकर्ता चकरपुर गौहर पटिया निवासी गणेश मुड़ेला का शुक्रवार की देर शाम चकरपुर पेहनिया हाइवे पर नदन्ना गांव के पास सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया।इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। खटीमा के सरकारी अस्पताल में भी लोगो का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

पूरे मामले के अनुसार अपने चकरपुर गौहर पटिया आवास से शुक्रवार की देर शाम खटीमा को जा रहे गणेश मुडेला की बाइक में एक अन्य बाइक सवार ने चकरपुर पेहनिया बाईपास में नदन्ना गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में गणेश मुड़ेला गंभीर रूप से घायल हो गए,स्थानीय लोगो की सूचना पर 108 के माध्यम से उन्हें खटीमा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सको ने जांच उपरांत उन्हे मृत घोषित कर दिया।जबकि प्राप्त जानकारी अनुसार दूसरे बुडाबाग निवासी बाइक सवार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वही इस दुखद खबर सुन खटीमा के विभिन्न इलाको से लोग सरकारी अस्पताल में पहुंच गए है।बेहद मिलनसार व शानदार सामाजिक व्यक्तित्व के स्वामी गणेश मुडेला के आकस्मिक निधन पर सभी लोग बेहद शोक की स्थिति में है।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी,नगर पालिका चेयरमैन रामू जोशी,बॉबी राठौर, रंदीप पोखरिया,किशन बिष्ट,किशन सिंह किन्ना, दया किशन कालोनी, योगू पुनेरा,आलोक गोयल,रमेश रौतेला,दिनेश ओली,जनार्दन ओली, जसविंदर सिंह पप्पू,अरविंद कुमार,विशाल चौहान,राहुल सक्सेना,जगत भंडारी,दिगंबर गुप्ता,नरेंद्र बिष्ट,सहित सैकड़ो लोग सरकारी अस्पताल में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

वही कोतवाली पुलिस द्वारा जहां मृतक गणेश मुड़ेला के शव का पंचनामा की कार्यवाही की गई,वही नागरिक अस्पताल के चिकित्सको द्वारा शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।फिलहाल बेहद दुखद समाचार के उपरांत देर रात तक लोगो के सरकारी अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

हम आपको बता दे की दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता गणेश मुडेला युवा तुर्क छात्र नेता दीपक मुड़ेला के जहां पिता थे वही वरिष्ठ बीजेपी नेत्री विमला मुड़ेला के छोटे भाई थे।उनकी आकस्मिक मृत्यु की खबर से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वही गौहर पटिया गांव सहित खटीमा क्षेत्र में शोक की लहर है।फिलहाल आज नम आंखों के साथ बनबसा शारदा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad