ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

Gender changeराजस्थान में अनोखा मामला सामने आया है। यहां अपना जेंडर बदलकर एक महिला सरकारी शिक्षक पुरुष बन गई। अब इसके पुरुष बनने के बाद विभाग भी गफलत में है 

उत्‍तराखंड के साढ़े पांच साल के इस बच्‍चे ने सबको किया हैरान, बना विश्व का सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी

राजस्थान में अनोखा मामला सामने आया है। यहां अपना जेंडर बदलकर एक महिला सरकारी शिक्षक पुरुष बन गई। अब इसके पुरुष बनने के बाद विभाग भी गफलत में है क्योंकि महिला ने नौकरी तो महिला श्रेणी में हासिल की लेकिन वही महिला अब दो बच्चों का पिता भी है।

सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि सरकारी दस्तावेजों में तो वह पुरुष है लेकिन शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड में टीचर का नाम अभी भी महिला ही है। इसे बदलवाने के लिए वह पिछले 5 साल से चक्कर काट रहा है लेकिन विभाग यही सोचने में लगा है कि आखिर महिला को पुरुष कैसे बनाएं।

लड़की के प्यार की खातिर महिला टीचर बनी मर्द

जेंडर चेंज करवाने वाले टीचर का कहना है कि हनुमानगढ़ जिले में पैदा हुई। जैसे-जैसे बढ़ी हुई मैं लड़के जैसी लगने लगी। मुझे हर काम लड़कों की तरह ही करना पसंद था। मेरी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा मुझे बॉयफ्रेंड के रूप में देखती थी। उसी ने अपना पूरा जीवन मेरे नाम कर दिया। आखिरकार 18 लाख खर्च करके मैं पुरुष बन गया।

शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड में नहीं चेंज हुआ जेंडर

दोनों के दो बच्चे हैं। फिलहाल 2016 से राजधानी जयपुर की एक स्कूल में नौकरी कर रहा हूं। 5 साल से चक्कर लगाने के बाद अभी तक शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड में मेरा जेंडर चेंज नहीं हुआ है। मैं अब पुरुष हूं और मेरा हक लेकर रहूंगा।

अधिकारी का बयान -फाइल में जेंडर बदलना है चुनौती भरा काम

वहीं विभाग के बड़े अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बहुत ही ज्यादा पेचीदा है क्योंकि जब टीचर की नौकरी लगी तो वह महिला श्रेणी में थी लेकिन अब वह पुरुष बन चुकी है। और उसकी करीब 10 साल की सर्विस भी हो चुकी है। ऐसे में इस अंतर को खत्म करना बेहद चुनौती भरा काम है।

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 6 करोड़ से ज्‍यादा लोगों के लिए गुड न्यूज,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad