खबर शेयर करें -

नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में 23 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने यह निर्णय महोत्सव के समापन पर होने वाले मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन और भव्य शोभायात्रा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए लिया है।

यह भी पढ़ें -  अपने नाम का SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी, 3 साल तक जेल और ₹50 लाख जुर्माने का प्रावधान

प्रशासन के अनुसार, 23 सितंबर को धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में कल मां नंदा-सुनंदा की भव्य विदाई, डोला नगर भ्रमण के बाद होगा महोत्सव का समापन; जयकारों से गूंजेगी सरोवर नगरी

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए और संस्थानों को इसकी सूचना समय से उपलब्ध कराई जाए।

नंदा देवी महोत्सव कुमाऊं क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इसके समापन पर निकलने वाली शोभायात्रा और डोला विसर्जन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए यह कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल दौरे पर 22 सितंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नंदा देवी महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad