ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं बिंदुखत्ता:‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के निमित्त शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और देश के प्रति अपने दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश खुल्बे उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.सी. तिवाड़ी, मंडल महामंत्री पूरन बोरा व महेश फुलारा, मंडल कोषाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता दरपान कोश्यारी, एसएमसी अध्यक्ष हिमानी मेहरा, पीटीए अध्यक्ष शांति, युवा मोर्चा महामंत्री हरीश कोरंगा तथा खेल-कूद प्रकोष्ठ संयोजक भूपेंद्र बोहरा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

​कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा द्वारा किया गया। बच्चों की प्रतिभा और उनके विचारों को मंच देने वाला यह आयोजन नई पीढ़ी के संकल्पों को दिशा देने में सफल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।