ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मुरादनगर में हिंदू लड़के से प्यार करना विशेष समुदाय की नाबालिग लड़की को भारी पड़ गया. उसके अफेयर की भनक घर में लगी तो वे नाराज हो गए. फिर लड़की के दोनों भाइयों ने उसकी हत्या कर डाली और शव को गंग नहर नें फेंक दिया.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनर किलिंग (हॉरर किलिंग) का मामला सामने आया है. यहां विशेष समुदाय की नाबालिग लड़की हिंदू लड़के से प्रेम करती थी. जब इस बात का पता लड़की के परिवार को लगा तो वे नाराज हो गए. गुस्से में लड़की के भाइयों ने उसकी हत्या कर दी और शव को गंग नहर में बहा दिया. मामला मुरादनगर इलाके का है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, शव को गंग नहर में तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगी हुई है. घटना शनिवार की है. जब अभियुक्त मुरादनगर गंग नहर से गुजर रहे थे तभी वहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिसिंग टीम ने संदीध अवस्था में दोनों युवकों को देखा. दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बेझिझक होकर कहा कि उन लोगों ने अपनी बहन की हत्या कर दी है और उसी की लाश को ठिकाने लगाने के लिए वे यहां आए हैं.

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

पेट्रोलिंग ने तुरंत एनडीआरएफ और थाने में इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिर एनडीआरएफ की टीम भी लाश को नहर में ढूंढने में लग गई. आरोपियों ने उधर पूछताछ में बताया कि उनकी बहन का किसी हिंदू लड़के के साथ अफेयर था. वो उससे शादी करना चाहती थी. लेकिन घर में जब इस बात का पता चला तो उसे समझाने की कोशिश की गई. लड़की फिर भी उसी लड़के से शादी की जिद कर रही थी. बस इसी बात से परिवार नाराज था. इसके बाद लड़की की हत्या कर दी गई.

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

आरोपियों नाम सुफियान और महताब है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की के सैंडल, कपड़े, आधार कार्ड और गमछा बरामद कर लिया है. इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad