ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर-2 निवासी और ITC पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत दीवान सिंह बिष्ट की सुपुत्री शिवानी बिष्ट ने नायब तहसीलदार के पद पर चयन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

शिवानी बिष्ट की सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने परिवार के साथ-साथ लालकुआं क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

शिवानी की इस उपलब्धि पर उनके पिता दीवान सिंह बिष्ट समेत पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

क्षेत्रवासियों ने कहा कि शिवानी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनकी उपलब्धि से लालकुआं का गौरव बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।