ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

घर के बाहर खेल रही बच्ची को आवारा कुत्ते ने काट लिया. उसके गाल पर 19 टांके आए हैं. बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन उसे बहुत ज्यादा दर्द है. बच्ची की मां ने कहा कि यहां पर आवारा कुत्तों का बहुत ही ज्यादा आतंक हैं. मगर, प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है.

सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक जवान की मौत,

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के बल्लारपुर शहर में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर गली में खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची पर अचानक हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. कुत्ते ने बच्ची के गाल को अपने जबड़े में दबोच कर मांस बहार निकाल दिया.

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुत्ता बच्ची पर हमला करते हुए दिख रहा है. इस हादसे में बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई. उसके गाल पर 19 टांके आए हैं. घायल बच्ची के पिता मिस्त्री का काम करते हैं.

होली के दिन हुई थी घटना

बताया गया कि घटना  11  मार्च को बल्लारपुर शहर के मुरलीधर मंदिर के पास हुई थी. 6 साल की आराध्या आशीष मानकर अपने घर के दोपहर के वक्त खेल रही थी. एक आवारा कुत्ते ने आराध्या पर हमला कर दिया.

कुत्ते ने अपने नुकीले दातों से आराध्या के गाल का मांस नोच दिया और भाग गया. बच्ची की चीखने की आवाज सुन परिवार के लोग बाहर दौड़े. इसके बाद लहुलुहान आराध्या को गोद में लेकर इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे.

जेई भर्ती परीक्षा रद्द – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 को रद्द करने का लिया फैसला 

गाल पर आए 19 टांके

कुत्ते के काटने पर आराध्या के गाल पर गंभीर घाव हुआ था. उसको 19 टांके आए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि घाव बहुत गहरा था. कुत्ते ने बुरी तरह से बच्ची को नोचा था. घाव भरने में समय लगेगा.

आराध्या की मां ने कही यह बात 

पीड़ित बच्ची आराध्या की मां सुप्रिया ने कहा कि आवारा कुत्ते के हमले में बच्ची घायल हो गई थी. उसके गाल पर 19 टांके आए हैं. पहले हम उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे थे. मगर, बाद में उसे चंद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था.

साथ ही सुप्रिया ने कह भी कहा कि  इलाके में आवारा कुत्तों का कहर है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, कुत्ते आए-दिन किसी ने किसी पर हमला कर देते हैं. हमेशा कुत्तों का डर लगा रहता है.

दिव्यांग जनों को बाटें गए कृत्रिम अंग, कृत्रिम पैर मिलते ही छलक आई दिव्यांगों की आंखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad