ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, लालकुआं

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती तथा कचरा प्रबंधन पर नगर पंचायत में गोष्ठी का आयोजन
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समेत क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए जाने के सिलसिले में आज यहां नगर पंचायत लालकुआं के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी के माध्यम से अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगाए जाने की बात की उन्होंने कचरा प्रबंधन तथा नगर को कैसे और अधिक स्वच्छ रखा जा सकता है

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

इस पर उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे बैठक में हिस्सा लेते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने शहर में सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 3 तथा वार्ड नंबर 5 का कूड़ा नगर पंचायत के सफाई कर्मी द्वारा नेशनल हाईवे के समीप एकत्र कर दिया जाता है जिससे शहर का वातावरण प्रदूषित होता है इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत द्वारा शहर अंतर्गत रखे गए यूरिनल की भी सफाई व्यवस्था की ओर भी ध्यान आकर्षित किया इसके अलावा कोतवाली के समीप बने शौचालय की बदहाली पर भी नगर पंचायत का ध्यान खींचा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट दानी के द्वारा बताई गई समस्याएं तथा सुझाव के संबंध में अधिशासी अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कचरा प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए जन सहभागिता का होना भी जरूरी है इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह संजय अरोरा सभासद धन सिंह बिष्ट भाजपा नेता अरुण प्रकाश वाल्मीकि व्यापार मंडल के किशन भट्ट वीरेंद्र गुप्ता मनोज बर्गली अमित चौधरी उमेश गुप्ता दीपा डसीला धर्मानंद शर्मा गोपाल खत्री आदि मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad