खबर शेयर करें -

मैदानी इलाकों में मौसम ने अलग ही रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं रात को ठंडक का अहसास बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को यह केवल 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा।

यह भी पढ़ें -  🎤 Uttarakhand में फूटा बड़ा विवाद! प्रियंका मेहर के नए गाने ‘Swami Ji Please’ पर बवाल — धार्मिक भावनाएँ आहत, ब्लॉक प्रमुख ने थमाया नोटिस! 😱🔥

न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है:
📉 28 मार्च – 14°C
📉 29 मार्च – 11°C
📉 30 मार्च – 10.8°C
📉 31 मार्च – 9.8°C

यह भी पढ़ें -  🚨 लालकुआं में रहस्यमयी वृद्धा! परिवार से भटकी, बोलने में अक्षम… पहचान कराने को सोशल मीडिया पर अभियान शुरू,आप भी कर सकते हैं मदद

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, जल्द ही न्यूनतम तापमान में भी उछाल आने की संभावना है।

By Editor