breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की करीब 29 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

अदालत ने कहा कि जिन लोगों को हटाया जाना है, उनके पुनर्वास की योजना बनाई जानी चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, रेलवे प्रशासन और राज्य सरकार के अधिकारियों को संयुक्त रूप से बैठक कर पुनर्वास योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

साथ ही राज्य सरकार को इस उद्देश्य के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा गया है।

कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि बनभूलपुरा में रहने वाले लोग लंबे समय से वहां बसे हुए हैं, ऐसे में अदालत को निर्दयी नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

मामले को लेकर पहले हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इस मामले की अगली सुनवाई कल (शुक्रवार) निर्धारित है, जिसमें पुनर्वास योजना की प्रगति पर रिपोर्ट पेश की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।