खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी 

हल्द्वानी यहां शहर क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला अपनी आठ साल की मासूम बेटी और एक अन्य 20 वर्षीय युवती के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस घटना के बाद से दो परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तीनों की लोकेशन पंजाब में ट्रैक की गई है।

यह भी पढ़ें -  नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद, पुलिस पर हमला कर अपराधी फरार; गश्त तेज

एक ही दिन लापता हुए तीनों लोग

मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों परिवारों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी पत्नी 24 जनवरी को अपनी बेटी को साथ लेकर बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। वहीं, दूसरी ओर 20 वर्षीय युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी भी उसी दिन यानी 24 जनवरी को ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

यह भी पढ़ें -  🔴 मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के पास एटीएम तोड़ने की कोशिश 🚨 चोर ने पत्थरों से किया हमला, असफल होने पर फरार

प्रेम प्रसंग की आशंका: पुलिस की जांच तेज

इस पूरे घटनाक्रम में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस को जांच के दौरान महिला और युवती के बीच करीबी संबंधों का पता चला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला महिला और युवती के बीच ‘प्रेम प्रसंग’ का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मोबाइल चोरी का खुलासा 👮‍♂️ पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

एसपी सिटी का बयान

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस ने लापता लोगों की तलाश तेज कर दी है। लोकेशन पंजाब में मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad