ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मृतक के बेटे मोंटी ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके पिता राजपाल और उसके चाचा बाल सिंह का खेत को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सिंचाई विभाग की जमीन मृतक के पिता अतरू को लगभग 50 वर्ष पूर्व पट्टे पर मिली थी।

रुद्रपुर बड़ी खबर – प्रेमी और दो शूटरों के साथ महिला आरोपी हुई गिरफ्तार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में एक ग्रामीण की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप मृतक के भाई पर ही लग रहे हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

सोमवार की सुबह राजपाल निवासी ग्राम खेड़ली अपने खेत पर गया था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा, इसके बाद परिवार में आसपास तलाश शुरू की। सोमवार की देर रात बेगमपुर स्थित फैक्टरी के पास राजपाल का अधजला शव मिला। जिससे हड़कंप मच गया, सूचना पर बहादराबाद थाना प्रभारी अनिल चौहान, कस्बा बाजार चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर, मृतक के बेटे मोंटी ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके पिता राजपाल और उसके चाचा बाल सिंह का खेत को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सिंचाई विभाग की जमीन मृतक के पिता अतरू को लगभग 50 वर्ष पूर्व पट्टे पर मिली थी। जिस पर विवाद था। मोंटी का आरोप है कि उसके चाचा बाल सिंह ने ही पिता हत्या की है। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

उत्तराखंड में हिंदी विषय में फेल हो गए 9699 विद्यार्थी, विशेषज्ञों ने कहा- कम हो रही रुचि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad