ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सिडकुल में काम करने वाले एक व्यक्ति से सितारगंज निवासी व्यक्ति ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर 3.80 लाख रुपये ठग लिए। उसने बहरीन भेजकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। पीड़ित ने वापस लौटकर सितारगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हाईवे के किनारे मिला 83 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, शरीर से गायब थे समस्त जेवर

सिडकुल में काम करने वाले एक व्यक्ति से सितारगंज निवासी व्यक्ति ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर 3.80 लाख रुपये ठग लिए। उसने बहरीन भेजकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। पीड़ित ने वापस लौटकर सितारगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

भीमताल के पसतोला निवासी देवेंद्र सिंह चोरगलिया में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नानकमत्ता इस्लामनगर निवासी गुरजिंदर सिंह भी उसके साथ कंपनी में काम करता था।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

बातचीत के दौरान गुरजिंदर के पड़ोसी सिमर सिंह से उसकी मुलाकात हुई। बताया कि सिमर ने उसे, हरजिंदर और नरेंद्र को बहरीन के बड़े होटल में वेटर की नौकरी का दिलाने लालच दिया और प्रत्येक माह 50 से 60 हजार रुपये वेतन की बात कही।

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला प्रदेश में लागू हुई वन स्टेट-वन रॉयल्टी नीति, खनन कारोबारियों की मांग हुई पूरी,

इसके एवज में 3.80 लाख रुपये लिए। बताया कि पांच अक्तूबर को देवेंद्र और नरेंद्र दिल्ली एयरपोर्ट से बहरीन पहुंच गए। गुरजिंदर पहले ही जा चुका था। बहरीन में अशरफ नाम का व्यक्ति एयरपोर्ट से उन्हें किराये के रूप में ले गया जहां उनका पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

आरोप है कि हर हफ्ते उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिया जाता, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। बेरोजगारी में दो महीने गुजर गए। आखिर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad