ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से बिंदुखत्ता में दो दिवसीय ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में आयोजित होने वाला यह महोत्सव 21 और 22 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर नंबर-1 में आयोजित होगा।

जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, बिंदुखत्ता की ओर से आयोजित इस महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की लोककलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में चेयरमैन और कोतवाल के बीच बढ़ा विवाद, तबादले की मांग पर अड़े सुरेंद्र लोटनी; नगर पंचायत में कार्य बहिष्कार का ऐलान

21 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रा और शोभायात्रा

महोत्सव के पहले दिन 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दिन पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न लोकगायकों और कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पुलिस-नगर पंचायत विवाद का असर, सफाई व्यवस्था ठप; सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर

22 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल

महोत्सव के दूसरे दिन 22 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसमें कुमाऊंनी लोकनृत्य, झोड़ा-चांचरी और क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। वहीं, शाम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति को समर्पित आयोजन

स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा उत्तराखंड के लोकसंगीत जगत की एक विशिष्ट पहचान रहे हैं। उन्होंने अपने गीतों और संगीत के माध्यम से कुमाऊंनी लोकसंस्कृति को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इसी सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए ‘लोकथात’ महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पुलिस-नगर पंचायत विवाद का असर, सफाई व्यवस्था ठप; सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर

आयोजक समिति के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की पारंपरिक लोकविधाओं का संरक्षण करना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति ने क्षेत्र के लोगों, लोककला प्रेमियों और संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।