ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 18 जुलाई 2025: उत्तराखंड के टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जनपदों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

देहरादून में सुबह से धूप खिलने और शाम के समय बौछारें पड़ने का सिलसिला चल रहा है। हालांकि गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और 10 बजे तक अच्छी खासी बारिश भी हुई। सुबह के समय हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

देहरादून में आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad