खबर शेयर करें -

चोरों का गैंग ट्रेन में परिवार बनकर सफर कर रहा है। ताजा मामला खटीमा रेलवे स्टेशन का है, जहां परिवार बनकर बैठे शातिरों ने मदद के बहाने एक महिला के बैग से लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए और फरार हो गए। काठगोदाम जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

खटीमा निवासी पार्वती जिमिवाल ने जीआरपी को बताया कि वह 4 नंवबर को लखनऊ से खटीमा आने के लिए ट्रेन में सवार हुईं थी। उनके बगल में ट्रेन में दो युवक और तीन महिलाएं भी सफर कर रही थी। आपस में सभी परिवार की तरह बर्ताव कर रहे थे। ट्रेन करीब शाम 4 बजे खटीमा रेलवे स्टेशन पहुंची तो पार्वती अपने बैग नीचे उतारने लगीं।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

तभी बगल में बैठे युवक व महिलाएं बैग भारी होने की बात कहते हुए मदद को आगे आए। पार्वती ने भी हामी भर कर दी। इसी बीच शातिरों ने उनके बैग से लाखों रुपये के जेवर और 8 हजार रुपये की नगदी साफ कर दी। ई-रिक्शा में बैठकर जब पार्वती अपने घर आई तो उन्हें चोरी का पता लगा। जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad