ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

विविध कार्य बनेंगे. कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच रहेगी. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. प्रयास पक्ष में होंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यापार मजबूती पाएगा. कामकाजी सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा.

मेष- आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखें. परिवार के लोगों की बातों को नजरअंदाज न करें. निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. करियर कारोबार में सबका साथ समर्थन बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें. साहस सक्रियता से सफलता पाएंगे. सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी. प्रबंधन प्रशासन पक्ष बेहतर रहेगा. अनुशासन बढ़ाएंगे. पेशेवरता रखेंगे. व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. यात्रा संभव है.

शुभ अंक : 8 और 9

शुभ रंग : गहरा भूरा

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. ध्यान प्राणायाम अनुशासन बढ़ाएं. विमन्र्र रहें.
—-

वृष- उन्नति और विस्तार के अवसर बने रहेगे. विकास की ओर पर अग्रसर रहेंगे. व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे. महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे. वरिष्ठजन सहयोग देंगे. समझ बेहतर बनी रहेगी. साहस पराक्रम बना रहेगा. सामूहिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. बंधु बांधवों के साथ से उत्साहित बने रहेंगे. सामाजिकता सहकारिता बनी रहेगी. सभी क्षेत्रों में अनुकूलन बना रहेगा. वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. निसंकोच रहेंगे. आवश्यक सूचनाएं साझा करेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी.

शुभ अंक : 2 4 6 और 8

शुभ रंग : गहरा नीला

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. धार्मिक आयोजनों से जुड़ें. भेंट बढ़ाएं.
—–

मिथुन- रहन सहन उच्च्ता बनी रहेगी. चहुंओर अनुकूलन रहेगा. परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे. नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे. अतिथि का घर आगमन होगा. धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे. परिवार में हर्ष आनंद से समय बिताएंगे. योग्यता प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे. वाणी व्यवहार में प्रभाविता बनाए रखेंगे. चहुंओर तेजी दिखाएंगे. परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा. अपनों के सहयोग से सफलता मिलेगी. कुल कुटुम्ब से जुड़े मामले पक्ष में बनेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. रक्त संबंधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें -  🔥 4 अक्टूबर 2026 राशिफल: आज किस राशि का ‘Luck Map’ दिखाएगा सफलता की सही राह? जानिए Career, Money, Love और आपकी Priority Pulse

शुभ अंक : 2 4 5 और 8

शुभ रंग : आसमानी

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. साज संवार बढ़ाएं. वचन पालन रखें. बड़ा सोचें.
———-

कर्क- रचनात्मकता और सकारात्मकता बनाए रहेंगे. लाभ में सुधार आएगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. तेजी से आगे आने की सोच रखेंगे. नवाचार अपनाएंगे. चर्चा के केंद्र में रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. विविधि प्रयासों में रुचि रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. कामकाज की शुरूआत कर सकते हैं. जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. पेशेवरों और वरिष्ठों से भेंट होगी. अनुबंधों में सक्रियता आएगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.

शुभ अंक : 2 4 और 8

शुभ रंग : एक्वा ब्लू

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. सृजन बढ़ाएं. बड़ी सोच से काम लें.
—–

सिंह- आवश्यक कार्यों में धैर्य दिखाएं. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे. रिश्तों पर फोकस बना रहेगा. जिद जल्दबाजी अहंकार से बचेंगे. करियर व्यापार सकारात्मक रहेगा. परिजनों का सहयोग पाएंगे. आपसी रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे. कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे. न्यायिक विषय गति लेंगे. वैदेशिक मामलों में सतर्क रहेंगे. उधार से बचेंगे. कार्य समय से पूरा करें. बजट पर नियंत्रण रखे. शुभ कार्यों में शामिल होंगे.

शुभ अंक : 1 और 4

शुभ रंग : कत्थई

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. विनम्रता व विश्वास बढ़़ाएं.
—–

कन्या- कार्यगति उम्मीद के अनुरूप रहेगी. सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे. करियर करोबार संवार पर रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे. विभिन्न क्षेत्रो में लाभ ऊंचा होगा. प्रशासन के कार्य सधेंगे. बड़ों से तालमेल बढ़ेगा. अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. भेंट के अवसर बढ़ेंगे. साहस और पराक्रम बना रहेगा. बड़ा लक्ष्य रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. वरिष्ठ जन सहयोगी होंगे. मित्रगण साहस बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना है. लेनदेन सहज रहेंगे. प्रबंधन में प्रभावी रहेंगे. संपर्क संवाद बना रहेगा.

शुभ अंक :  2 4 5 8

शुभ रंग : समुद्री

यह भी पढ़ें -  🔥 4 अक्टूबर 2026 राशिफल: आज किस राशि का ‘Luck Map’ दिखाएगा सफलता की सही राह? जानिए Career, Money, Love और आपकी Priority Pulse

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. धर्म कर्म बढ़ाएं. वाणी मीठी रखें.
—–

तुला- प्रबंधन में सुधार आएगा. प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी. विविध कार्य बनेंगे. कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच रहेगी. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. प्रयास पक्ष में होंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यापार मजबूती पाएगा. कामकाजी सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा. विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा. फोकस बनाए रहेंगे. सबकी मदद बनाए रखेंगे.

शुभ अंक : 2 4 6 और 8

शुभ रंग : बेबी ब्लू

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. बड़प्पन दिखाएं. धर्मकार्य बढ़ाएं.
—–

वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता से सफलता बढ़ाएंगे. सभी के साथ और समर्थन से आगे बढ़ेंगे. आत्मविश्वास बल पाएगा. परिसिथतियां उत्तरोत्तर सकारात्मक होंगी. आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे. पेशेवर शिक्षा पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों पर जोर देंगे. सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी. चहुंओर शुभता बनी रहेगी. कार्य सधेंगे. आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी. प्रभावशाली परिणाम पाएंगे. सूची बनाकर तैयारी करेंगे. निसंकोच होंगे.

शुभ अंक : 8 और 9

शुभ रंग : खाकी

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. तीर्थ जाएं. अनुष्ठानों से जुड़ें.
———

धनु- आवश्यक कार्यों में विनम्रता और विवेक बनाए रखें. स्वास्थ्य संवार पर जोर दें. मिश्रित परिणाम बने रहेंगे. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचें. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सहनशीलता बनाए रखेंगे. कार्य प्रभावित होंगे. अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे. शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें. स्वास्थ्य पर जोर रखें. परिजनों का सहयोग रहेगा. खानपान में सात्विकता रखें. सेहत से समझौता न करें. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही से बचें. नियमों की अनदेखी से बचें. वाद विवाद में न पड़ें.

शुभ अंक :  2 3 और 8

शुभ रंग : लीफ कलर

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. संकल्पशील व सहनशील रहें.
—

यह भी पढ़ें -  🔥 4 अक्टूबर 2026 राशिफल: आज किस राशि का ‘Luck Map’ दिखाएगा सफलता की सही राह? जानिए Career, Money, Love और आपकी Priority Pulse

मकर- साझा मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी. मित्रता संवार पर रहेगी. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. संबंधों का लाभ उठाएंगे. लक्ष्य साधने में सफल होंगे. भूमि भवन के कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. निर्णय ले सकेंगे. सामूहिक प्रयत्न बेहतर होंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. सफलता प्रतिशत संवरेगा. अवसरों भुनाने का प्रयास रहेगा. औद्योगिक प्रयासों में गति आएगी. स्थायित्व को बल मिलेगा. व्यवस्था मजबूत होगी. सूझबूझ से बनाए रखेंगे. दाम्पत्य में शुभता सहजता बढ़ेगी.

शुभ अंक :  2 4 और 8

शुभ रंग : गहरा नीला

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. समयसीमा का पालन करें. धर्म रखें.
—

कुंभ- तार्किक विषयों में रुचि बढ़ेगी. सेवा क्षेत्र से जुड़े मामले लंबित रखने से बचें. दोपहर बाद कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे. श्रमशीलता बनाए रहेंगे. नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. सूझबूझ और सजगता से काम लेंगे. प्रबंधन में अनुकूलता रहेगी. खर्च व निवेश पर अंकुश रखें. नौकरी के प्रयास गति लेंगे. कार्य व्यापार में जिम्मेदारी बढ़ाइ्र जा सकती है. कामकाजी संबंधों में सहजता रखेंगे. करियर कारोबार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

शुभ अंक : 2 4 8

शुभ रंग :  मोरपंख के समान

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. स्मार्टनेस रखें.
—

मीन- बुद्धिबल से सारे कार्य बनाएंगे. परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी. निर्णय लेने में सहज सजग रहेंगे. संस्कार परंपराओं में गति आएगी. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे. युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कला कौशल संवार पाएंगे. बुद्धिबल से सफलता पाएंगे. अनुकूलता का वातावरण रहेगा. अध्ययन में रुचि बनी रहेगी. सीख सलाह बनाए रखेंगे. शैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी. उच्च मनोबल बना रहेगा. इच्छित प्रयास फलित होंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. आर्थिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा.

शुभ अंक : 2 3 और 8

शुभ रंग : आंवला समान

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन दान करें. सहयोग का भाव रखें.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad