ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों का जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार सुबह रानीबाग के पास भीमताल मार्ग के पुल के निकट भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिस कारण हल्द्वानी से भीमताल की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। प्रशासन और काठगोदाम थाना पुलिस की टीम मौके पर तुरंत पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन मार्ग खुलने में अभी समय लग सकता है।

मार्ग अवरुद्ध होने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा के मद्देनज़र राहत कार्यों को भी तेज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

प्रशासन की कार्रवाई

  • पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं।

  • जेसीबी मशीन द्वारा मलबा हटाने का काम जारी।

  • लोगों को वैकल्पिक रास्तों से आवागमन की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।