खबर शेयर करें -

गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में पौड़ी के समीप गडोली में घुरड़ (हिरण) के अवैध शिकार का मामला सामने में आया है. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच एक आरोपी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस बरामद किया है. इसके साथ ही टीम को घुरड़ के खुर व खाल भी मिले हैं. टीम ने मांस, खुर व खाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए सेंपल वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेज दिया है. प्रकरण में वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

मुख्यालय पौड़ी के समीप श्रीनगर रोड पर गडोली स्टेट हैं, जहां वन विभाग की टीम को घुरड़ के अवैध शिकार की सूचना मिली थी. वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी दिनेश चंद्र नौटियाल के नेतृत्व में वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. जहां टीम को एक आरोपी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस मिला. साथ ही खुर व खाल भी बरामद किया गया. दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि टीम को घुरड़ के अवैध शिकार के आरोपी विजय दनोसी के घर में फ्रिज से मांस बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

जांच करने पर घर से चार खुर व खाल भी बरामद किया गया है. टीम ने धरपकड़ कर आरोपी साजिद खान उर्फ राजीव निवासी गडोली, नेपाली मूल के तुला बहादुर, हाल निवासी गडोली को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि आरोपी विजय दनोसी निवासी गडोली व प्रमोद भंडारी निवासी सैणीखाल अभी फरार चल रहे हैं. दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad