ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। उत्तराखंड के लालकुआं में एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक युवती साइबर ठगों की चालाकी का शिकार हो गई। बैंक कर्मचारी बनकर मदद करने पहुंचे दो युवकों ने बड़ी सफाई से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और कुछ ही देर में खाते से 1 लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए। स्वरोजगार शुरू करने के लिए गोल्ड लोन लेने वाली युवती के साथ हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं के तिवारी नगर वार्ड नंबर छह निवासी मेंहजबीं शनिवार सुबह करीब 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि एटीएम में तकनीकी दिक्कत के कारण कई बार प्रयास करने के बावजूद रुपये नहीं निकल पाए। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनकी मदद करने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे से टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन तक: सीएम धामी ने पीएम मोदी के सामने रखीं उत्तराखंड के विकास की चार अहम मांगें

युवक की बातों पर भरोसा कर मेंहजबीं ने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने चालाकी से उनका असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। इसके बाद वह अपने साथी के साथ वहां से निकल गया। युवती को कार्ड बदले जाने का पता भी नहीं चला। कुछ ही देर बाद मोबाइल पर खाते से 1 लाख 15 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया तो उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें -  मां के निधन पर भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठकर निहारते रहे मां का चेहरा; आज हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल बैंक शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी और परिजनों के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत सौंपी। मेंहजबीं के अनुसार, उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने के उद्देश्य से बैंक से 1 लाख 80 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। इसी रकम में से कुछ पैसे निकालने वह एटीएम पहुंची थीं, लेकिन ठगों ने उनके खाते से बड़ी रकम निकाल ली।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर फिलहाल राहत, लेकिन तेल कंपनियों को भारी नुकसान; पेट्रोल पर ₹3.10 और डीजल पर ₹24.50 प्रति लीटर का घाटा

एटीएम इस्तेमाल करते समय रहें सतर्क

पुलिस और बैंकिंग सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड न सौंपें। अपना पिन किसी के साथ साझा न करें और रुपये निकालते समय किसी की मदद लेने से पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करें। मदद के बहाने कार्ड बदलने वाले ठगों से सावधान रहना बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।