खबर शेयर करें -

अंत्येष्टि में जा रहे दो व्‍यक्ति प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस दौरान बस की चपेट में एक कार भी आ गई।

बिंदुखत्ता – अज्ञात कारणों के चलते महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर अवस्था में अस्पताल हुई भर्ती

अंत्येष्टि में जा रहे दो व्‍यक्ति प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बस की चपेट में एक कार भी आ गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि दोनों स्कूटी समेत बस के नीचे घुस गए। शवों का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

मोहल्ले में एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में जा रहे थे

शुक्रवार को मोहल्ला भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गोरी पांडे 40 पुत्र दयाकिशन व विक्रम नेगी 42 पुत्र भरत सिंह नेगी एक ही स्कूटी से मोहल्ले में एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में जा रहे थे।

इसी बीच खाली प्राइवेट बस लखनपुर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ने उल्टी दिशा में आकर स्कूटी को टक्कर मार दी तो स्कूटी बस के नीचे घसीटती हुई चली गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

दुर्घटना के बाद लोगों में हड़कंप

इस बीच बस ने एक कार को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोग बचाव के लिए दौड़े। इससे रानीखेत रोड में जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से दोनों घायलों को बस के नीचे से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: समिति चुनाव की आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ उत्सव, वीडियो

बस चालक फरार

उन्हें उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को जेसीबी की मदद से साइड करवाया। बस चालक फरार बताया जा रहा है।

लव जिहाद का मामला प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने के प्रयासों को चंपावत पुलिस ने किया नाकाम, 15 साल के बच्चे ने कराया था झूठा संदेश वायरल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad