ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नेपाल में हालिया उथलपुथल के बीच जेलों से फरार हुए सात कैदियों को बनबसा बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत में घुसने से पहले ही पकड़ लिया। एसएसबी ने सभी को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन वापसी के दौरान तीन कैदी नेपाल पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले। इनमें से एक को बाद में पकड़ लिया गया, जबकि हल्द्वानी और उत्तर प्रदेश निवासी दो कैदी फिलहाल फरार हैं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

एसएसबी और पुलिस ने आशंका जताई है कि नेपाल की जेलों से फरार कैदी या संदिग्ध भारत में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी और गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि बनबसा बॉर्डर और आसपास क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।