ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बड़ी खबर: हल्द्वानी से लेकर ग्रामीण समितियों तक डेरी विकास विभाग के निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के प्रबंधन पर जताया संतोष।

​लालकुआं (अग्रसर भारत ब्यूरो)। उत्तराखंड शासन के अपर सचिव एवं डेरी विकास विभाग के निदेशक सुरेश जोशी ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं की दुग्ध उपार्जन और विपणन (मार्केटिंग) व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की दुग्ध समितियों का स्थलीय जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

​अपर सचिव सुरेश जोशी सबसे पहले हल्द्वानी नगर क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने आंचल दुग्ध विक्रेताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादों की बिक्री, वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की गहन समीक्षा की। बाजार में आंचल की आपूर्ति को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर ही सुधार के बिंदुओं पर चर्चा की और वितरण प्रणाली को और अधिक चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए।

​ग्रामीण समितियों का रुख कर जाना उत्पादकों का हाल

​शहरी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने के बाद निदेशक सुरेश जोशी ने नैनीताल दुग्ध संघ से जुड़ी ग्रामीण दुग्ध समितियों हरीपुर कुंवर सिंह, बैडापोखरा तथा चांदनी चौक का रुख किया। उन्होंने समितियों में चल रहे दुग्ध संग्रहण (दूध इकट्ठा करने) के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों से बात कर यह जाना कि सरकार द्वारा चलाई जा रही डेयरी विकास की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिल रहा है या नहीं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

​सभी कर्मचारी मिले मुस्तैद, प्रबंधन की थपथपाई पीठ

​औचक निरीक्षण के दौरान विपणन और दुग्ध उपार्जन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर पूरी मुस्तैदी से तैनात मिले। व्यवस्थाएं दुरुस्त पाए जाने पर अपर सचिव ने नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के कार्य प्रबंधन पर गहरा संतोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

​इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी विपणन एवं प्रशासन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ श्रीमती शांति कोरंगा और मार्ग प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी पंत सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।