खबर शेयर करें -

​लालकुआं।

क्षेत्र में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने बंजरी कंपनी क्षेत्र में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कच्ची शराब के 56 पाउच बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक आयोजित, चार करोड़ का हुआ कारोबार

​लालकुआं के कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध आबकारी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी।

​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली के हेड कांस्टेबल पूरन रयपा, कांस्टेबल कमल बिष्ट और आनंदपुरी की टीम ने बंजरी कंपनी इलाके में अचानक दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर बंजरी कंपनी निवासी सुनील कुमार उर्फ ऋतिक (पुत्र जोगाराम) को दबोच लिया। जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से अवैध कच्ची शराब के 56 पाउच बरामद हुए।

​कोट (कोतवाल ब्रजमोहन राणा):

“क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।”

 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

​पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, जिलाधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad