खबर शेयर करें -

लालकुआं/पंतनगर (अग्रसर भारत ब्यूरो):

नगला बाईपास के समीप सोमवार शाम एक अनियंत्रित कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 7:00 बजे एक ऑल्टो कार के चालक ने कथित रूप से नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चलाते हुए रॉन्ग साइड में जाकर सामने से आ रही बुलेट (संख्या UK04AS/9004) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

यह भी पढ़ें -  🚨 रेत के ढेर में छिपी मौत: हल्द्वानी में मिला युवक का शव डंपर हेल्पर पवन सिंह की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

घायलों की स्थिति चिंताजनक:

हादसे में घायल भुवन चंद्र पांडे (पुत्र देवी दत्त पांडे) का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जिनका मंगलवार को चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया है। वहीं, दूसरे घायल हरीश चंद्र देवराड़ी (पुत्र मोहन चंद्र देवराड़ी) के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण वे कोमा में चले गए हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल ऋषिकेश स्थित हिमालयन हॉस्पिटल रेफर किया गया। मंगलवार को हिमालयन हॉस्पिटल में हरीश के सिर का जटिल ऑपरेशन किया गया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उन्हें होश नहीं आया था। उनकी स्थिति अभी भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  🕯️ जनसेवा का एक युग थमा: हीरा सिंह बिष्ट को अंतिम नमन मुख्यमंत्री धामी ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश की राजनीति में शोक की गहरी लकीर

पुलिसिया कार्रवाई और परिजनों का रुख:

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि वे इस मामले में जल्द ही पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराएंगे। क्षेत्रवासियों ने इस मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ पहाड़ों पर फिर भारी मानसून की दस्तक 27 जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad