खबर शेयर करें -

रानीखेत: विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के भाई और उनके भांजे के खिलाफ भतरौंजखान थाने में सीम मिचोली गांव के प्रधान ने मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है. वहीं विधायक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस जांच में लगी है.

सीम मिचौली के ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार को जब वह पीपल मंडी से भतरौंजखान पहुंचे तो इस दौरान विधायक के भाई तथा भांजे ने वाहन रोका तथा बाहर निकालकर मारपीट की गाली गलौच करने के साथ धमकी दी. विधायक के भाई सतीश नैनवाल ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया कि वह रामनगर रोड पर अपने वाहन के पास जा रहे थे. तभी दूसरे वाहन में बैठे संदीप खुल्बे ने उन्हें गाली दी. विरोध करने पर संदीप खुल्बे ने मारपीट की तथा लोहे की रॉड से मारने का प्रयास किया.

दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 323, 504 तथा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दोनों ही पक्ष भाजपा से जुड़े हैं. भाजपा में गुटबाजी उभरकर सामने आ रही है. राज्य मंत्री कैलाश पंत की मौजूदगी में पुलिस ने मामला दर्ज किया. कैलाश पंत संदीप खुल्बे के पक्ष में खड़े रहे. विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा में गुटबाजी उभरकर सामने आ रही है. दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad