breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट टर्मिनल को तुरंत खाली करा लिया गया और वहां मौजूद सभी एयरपोर्ट कर्मियों, एयरलाइंस स्टाफ और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने टर्मिनल को घेर लिया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

एयरपोर्ट की ओर आने वाले यात्रियों और वाहनों को टोल बेरियर पर ही रोक दिया गया है। पहले भी विमानों में बम होने की धमकी मिली थी, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर देखते हुए टर्मिनल को पूरी तरह खाली कराया गया। अब सुरक्षा एजेंसियां टर्मिनल की गहन जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

एयरपोर्ट पर फिलहाल फ्लाइट संचालन और गतिविधियां पूरी तरह से बंद हैं। किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सुरक्षा अलर्ट के बीच एयरपोर्ट के आस-पास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad