ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो गया है। बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन इंटर हिन्दी विषय के आसान पेपर देख छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। लेकिन मौसम के बदले मिजाज के कारण छात्र-छात्राओं के लिए कपकपाती ठंड के बीच परीक्षा देना चुनौती बन गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

वहीं 66 ऐेसे भी छात्र-छात्राएं थे, जिन्होंने परीक्षा से दूरी बनाई रखी।
मंगलवार को इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा के साथ उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। सुबह दस से एक बजे के बीच परीक्षा हुई। जीजीआईसी, एसडीएस, जीआईसी केएनयू सहित कई विद्यालयों में सुबह नौ बजे से ही छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि जनपद में इस बार इंटर मीडिएट के 4 हजार 580 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 85 केंद्र बनाए गए हैं। पिथौरागढ़ में पंजीकृत 15 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। डीडीहाट में 30 परीक्षार्थियों ने पेपर नहीं दिया। गंगोलीहाट में भी 21 परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्र तक नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad