ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: दिल्ली में रविवार को आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया है कि इस महारैली में उत्तराखंड के सभी जिलों से करीब 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक शामिल होंगे। रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  टकूरा-जमराड़ी मोटर मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण कार्य, मंत्री राम सिंह कैड़ा का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महारैली को लेकर प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। सभी जिलों से कार्यकर्ता अपने-अपने जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में दिल्ली पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शनिवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि शेष कार्यकर्ताओं के रविवार सुबह रैली स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने जिला स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। कार्यकर्ताओं के आवागमन, ठहरने और खानपान सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  कौशल आधारित शिक्षा से जुड़े भारतीय ज्ञान परंपरा: भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें स्थापना दिवस पर सात कार्मिक सम्मानित

हरीश रावत समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

गणेश गोदियाल के अनुसार, महारैली में उत्तराखंड कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व भी एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चकराता विधायक एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -  11 महीने बाद जेल से बाहर आए आजम खान को ED ने फिर किया गिरफ्तार, रिहाई के चंद मिनटों बाद हुई कार्रवाई

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में आयोजित यह महारैली केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी के विरोध को मजबूती देने का काम करेगी। उत्तराखंड कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी के जरिए पार्टी अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।