खबर शेयर करें -

लालकुआं पुलिस ने नकली नोटों को चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

बता दे कि विगत दिनों लालकुआं निवासी सुनार शिवम वर्मा पुत्र महेश चंद्र वर्मा अंबेडकर नगर वार्ड नम्बर एक को पुलिस ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले की जांच की गई तो एक के बाद एक परते खुलती चली गई। आज पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले 6 और लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल दो लाख 98 हजार रुपए के 500 के नकली नोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

इधर पूछताछ में आरोपी में अपना नाम आसिफ अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी बरेली, सैयद मोज्जम पुत्र सैयद इबने अली बरेली, अली मोहम्मद पुत्र मौ राज संजय नगर हाथीखाना लालकुआं, विनोद कुमार पुत्र बिशन राम विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता, संतोष कुमार पुत्र पूरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी और विजय टम्टा स्व० नारायण टम्टा निवासी घोड़ानाला बिंदुखत्ता बताया। अभी तक पुलिस इस मामले में पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनके पास से 500 के 614 नकली नोट बरामद हुए हैं जो तीन लाख सात हजार की धनराशि है।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

पूछताछ में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मालदा पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट आते थे इसके बाद पूरे ग्रुप द्वारा उत्तराखंड यूपी अन्य राज्यों में यह नोट चलाए जाते थे। आरोपी शिवम वर्मा द्वारा अज्ञात करंट अकाउंट खोला गया है जिसमें लाखों की लेनदेन का मामला भी सामने आया है। वही क्रिप्टोकरंसी का मामला भी सामने आया है फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad