खबर शेयर करें -

कुमाऊं के दौरे पर डीजी विजिलेंस ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जांच में तेजी लाने के दिए निर्देश डायरेक्टर विजिलेंस वी मुरुगेश ने कुमाऊं विजिलेंस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, जहां उन्होंने लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद उन्होंने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में 10 से अधिक अधिकारियों की जांच चल रही है और जांच आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

डीजी ने कहा कि दारोगा भर्ती घोटाले की जांच चल रही है, जिसमें अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं और उम्मीद है की जांच जल्द पूरी हो जाएंगी। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजिलेंस में कई अन्य मामलों की जांचें हो रही हैं, जिनको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

डीजी ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा 1064 नंबर जारी किया गया है, जिससे कि लोग भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर विजिलेंस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के ऊपर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने की जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad