ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स)की जबरदस्त स्ट्राइक, की अब तक की सबसे अधिक व्यवसायिक मात्रा में स्मैक की बरामदगी ।।

एएनटीएफ कुमाऊं ने किया 537 ग्राम स्मैक के साथ, एक अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार ।।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 55 लाख रुपए

उत्तराखंड की अब तक की इस वर्ष की सबसे बड़ी मात्रा में बरामदगी कर नशे के बड़े नेटवर्क को किया ध्वस्त, पिछले 1 सप्ताह से चल रहा था ड्रग तस्कर एसटीएफ के रडार पर।।

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ श्री पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) कुमाऊँ यूनिट द्वारा थाना पुलभट्टा टीम के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में कल शाम जनपद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर मुस्ताक पुत्र मिट्ठू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 537 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह अकबर नाम के व्यक्ति से यूपी से सस्ते दाम में स्मैक लाकर यहां रुद्रपुर किच्छा सितारगंज खटीमा टनकपुर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने आया था ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कल शाम एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट को उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड बॉर्डर पर ड्रग की बड़ी डिलीवरी होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था, जिस पर टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए, उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जनपद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से एक अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी व्यावसायिक मात्रा में स्मैक की बरामदगी हुयी है। गिरफ्तार अभियुक्त से ड्रग के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी। उत्तराखण्ड के ऐसे इलाके जो पड़ोसी उ0प्र0 राज्य की सीमा से लगे हुए हैं, वहाँ पर उ0प्र0 के ड्रग माफिया द्वारा ड्रग की सप्लाई की जाती है फिर वहाँ से उत्तराखण्ड के छोटे-छोटे ड्रग डीलर उसे पूरे उत्तराखण्ड में सप्लाई करते हैं, इस प्रकार नशे का नेटवर्क चलता रहता है। कल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एसटीएफ द्वारा थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजाकृत कराया गया है। नशे के खिलाफ उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ, उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें।
एसटीएफ से संपर्क हेतु: 0135 – 2656202
9412029536

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad