खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने उत्तरकाशी में बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई उत्तरकाशी जिले के सुदूर इलाके में की गई है. वहीं बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं.

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के मोरी प्रखंड के सांकरी गांव में रहने वाले बांग्लादेशी व्यक्ति रह रहा था. वह आसपास के इलाके में घूम रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ किया. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस संबंध में मोरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस घटनाक्रम ने राज्य में चिंता बढ़ा दी है. लिहाजा सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

सितंबर के महीने में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस को आरोपियों के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट सहित आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था. इसके साथ बांग्लादेशी करेंसी भी बरामद की है. पुलिस ने इसकी जांच एनआईए को सौंप दी थी.

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अलग-अलग पहचान के 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट और 10 फर्जी रबर स्टांप भी बरामद हुए थे. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान 28 साल के मोहम्मद मुस्तफा और मोहम्मद हुसैन शेख के रूप में हुई थी.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad