ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से जोड़ने के संकल्प को साकार करते हुए उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने मार्च 2027 तक के निर्धारित लक्ष्य को अगस्त 2025 में ही पूरा कर लिया है। यूपीसीएल ने प्रदेश में 42,000 से अधिक सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता लगभग 156 मेगावाट है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यूपीसीएल को मार्च 2027 तक 40,000 सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन यूपीसीएल ने इसे डेढ़ वर्ष पहले ही पूरा कर सफलता का उदाहरण कायम किया है। यह उपलब्धि उत्तराखण्ड को हरित ऊर्जा उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनाती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि यह सफलता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रेरणादायी नेतृत्व और ऊर्जा विभाग के सतत मार्गदर्शन का नतीजा है। मुख्यमंत्री धामी ने इस उपलब्धि को प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि उत्तराखण्ड ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

यह उपलब्धि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम सूर्य-घर मुफ्त बिजली’ के अंतर्गत प्रदेशवासियों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। प्रदेश सरकार भविष्य में भी हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण सहयोग करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।