breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

काशीपुर के ग्राम रम्पुरा शांति नगर निवासी जसवीर सिंह उर्फ टोनी (42) की हत्या की घटना सामने आई है। जसवीर सिंह एक पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार की रात करीब दस बजे ड्यूटी से लौटने के बाद लगभग साढ़े दस बजे एक युवक बाइक से आया और जन्मदिन की पार्टी के बहाने जसवीर सिंह को कुमाऊं कॉलोनी के शिव मंदिर के पास यूकेलिप्टिस के बाग में ले गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

वहां पहले से 3-4 युवक मौजूद थे और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद जसवीर सिंह की माथे पर गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घायल जसवीर सिंह को वहां से एक युवक ने बाइक से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पिता कुलदीप सिंह उनके साथ मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जसवीर सिंह की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

पुलिस ने बताया कि यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। काशीपुर के सीओ दीपक सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।