ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। शहर में पुलिस की सख्ती के बावजूद दबंगई और तमंचागिरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन बाइकों पर सवार करीब नौ युवक खुलेआम तमंचे लहराते और हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा देखकर लोग दहशत में आ गए और क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

 

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बाइकों पर सवार युवक तेज रफ्तार से दौड़ते हुए हाथों में तमंचे लहरा रहे हैं। इनमें से कुछ युवक हवाई फायरिंग भी कर रहे हैं, जिससे लोगों के बीच भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

घटना सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना किस क्षेत्र की है और इसमें शामिल युवक कौन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवकों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से कोतवाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में इस तरह की टशनबाजी और दबंगई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस की धरपकड़ कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं और यह घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।