ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इलाके के असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है। उनके खिलाफ मुचलके की कार्रवाई की गई है।

वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, हादसे में हुई तीन लोगों की मौत दो गंभीर रूप से घायल

होली को लेकर पुलिस ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। होलिका दहन और रंग खेलने के दिन पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके लिए पूरे जिले को आठ जोन, 21 सेक्टर और 50 सब सेक्टरों में बांटा गया है। इनकी अलग-अलग रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हुड़दंग करने वालों को हवालात भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मंगलवार को होलिका दहन को लेकर भी सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। जिन इलाकों में पहले विवाद सामने आए हैं, उनमें अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। इलाके के असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है।

उनके खिलाफ मुचलके की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा थाना और चौकी स्तर पर शांति समितियों की बैठक कर भी जिम्मेदार लोगों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ताकि, इलाकों में शांति व्यवस्था बनी रहे।
चुनौती का दिन रंग खेलने वाला रहता है। आठ मार्च को इसके लिए पुलिस ने हुड़दंगियों पर नजर रखने की कार्ययोजना तैयार की है। थाना और चौकी पुलिस के अलावा सीपीयू को भी गश्त के लिए लगाया जाएगा। ताकि, किसी भी विवाद और हुड़दंग करने वालों से समय से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

जानिए उत्तराखंड के किन जिलों में शुरू होने जा रही है अग्निवीर भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

आठ को बंद रहेंगे शराब के ठेके

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

डीएम सोनिका ने होली पर जिले के समस्त शराब के ठेकों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आठ मार्च को शाम पांच बजे तक शराब के ठेके बंद रहेंगे। उन्होंने पुलिस को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad