खबर शेयर करें -

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम तल्ली पोखरी चकसैदला में घास काटने गई ग्राम सरपंच चंपा देवी पर ऊपर से अचानक भारी पत्थर गिरने से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

चंपा देवी एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और गांव की लोकप्रिय सरपंच थीं। यह हादसा पूरे इलाके में शोक की लहर लेकर आया है।

ग्रामीण और परिजन सुरक्षा उपायों की सख्त मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी त्रासद घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय प्रशासन व समाजसेवी भी वन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कह रहे हैं।