ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पिछले 4 दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के दौरान क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया, रेलवे ट्रैक में पानी भर जाने के चलते आज प्रातः से लालकुआं रेलवे स्टेशन से एक भी रेलगाड़ी का संचालन नहीं हुआ, दो रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई, जबकि लालकुआं से आवागमन करने वाली अन्य रेल गाड़ियों को आसपास के स्टेशनों में रोका गया है,

जबकि काशीपुर से आने वाली रेलगाड़ी पिछले 4 घंटे से टांडा के जंगल में खड़ी है, इधर मोटाहल्दु के पास हल्द्वानी नवीन सब्जी मंडी से फल लेकर आ रही पिकअप वहां भारी बारिश के बीच असंतुलित होकर सड़क में पलट गई, जिससे मोटाहल्दू में हड़कंप मच गया, आनन फानन में पिकअप के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें पिकअप सवार दो लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि पिकअप में लाये जा रहे आम एवं पुलम सड़क में बिखर गए, इधर लालकुआं एवं आसपास के क्षेत्र में भारी बरसात होने से जगह-जगह जल भराव हो गया है, तथा मोटाहल्दु, बेरीपड़ाव, गोरापड़ाव, बिंदुखत्ता लालकुआं समेत तमाम क्षेत्रों में घरों में पानी घुसने और लोगों का बरसात से भारी नुकसान होने के समाचार मिल रहे हैं।

बढ़ती बारिश के चलते लाल कुआं समेत लाल कुआं से लगे हुए सभी क्षेत्र कार रोड में बारिश से पूरा जनजीवन अस्त्र-व्यस्त हो चुका है। मुख्य सड़कों पर पानी नाले के रूप में बह रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad