खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने लगे हैं। दून में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आज चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार जताए हैं। आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे पारे में गिरावट आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  🚌 उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला: किराए में छूट से यात्रियों को राहत रिटर्न टिकट और ग्रुप बुकिंग पर मिलेगा 10% से 15% तक डिस्काउंट, 30 सितंबर तक लागू

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी। जिसके बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने लगा। बादलों की आंख-मिचौनी के साथ हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  🚨 एक और नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप पति, सास, ननद समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं।