खबर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 1 अगस्‍त 2025:उत्तराखंड में बारिश ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज शुक्रवर को भी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कहीं-कहीं गरजना के साथ आकाशीय चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है।

देहरादून सहित पूरे प्रदेश में में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बदल छाए रहे जबकि शाम के समय झमाझम बारिश हुई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: डिजिटल पेमेंट की अज्ञानता पड़ी भारी: चाट के 30 रुपये चेक करने के चक्कर में महिला ने ग्राहक को भेजी मोटी रकम

देहरादून में भी सुबह से हल्की फुहार पड़ रही थी। बीच-बीच में मौसम साफ भी हो गया लेकिन शाम के समय लगातर बारिश से तापमान में कमी आयी है। वहीं गुरुवार को सुबह देहरादून के पंडित वादी के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे 2 घंटे तक यतायत भी पुरी तरह से बाधित रहा। इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चे, अभिभावक और ऑफिस आने वाले लोग जाम में फंस गए।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ नैनीताल में मीट विवाद बना हत्या का कारण, दोषी को उम्रकैद | खड़िया खनन पर हाईकोर्ट सख्त

किसी तरह से दो पहिया वाहनों को निकालने का रस्ता बनाया गया लेकिन चौपाहिया वाहन दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे। अग्निशमन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर हटाया जिसके बाद जाम खोला जा सका। यह पेड़ ऐसे समय पर गिरा जब बच्चे स्कूल जाने के लिए निकले थे। जाम में फसने के करण कई बच्चे देरी से स्कूल पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  🚨 रुद्रपुर: सिडकुल की महिला HR मैनेजर ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

वहीं देहरादून में शाम के समय हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कहीं-कहीं गरजना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र बारिश होने की संभावना है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad