मौसम
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गढ़वाल के तीन और कुमाऊं के दो जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।

उत्तराखंड में एक बार फिर आज (रविवार) से बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि इन जिलों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 फरवरी तक मौसम बदलने के आसार हैं। जबकि, 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। फरवरी की शुरुआत में साल की पहली बर्फबारी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

इसके बाद 4-5 फरवरी के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ होने लगा था। दिन में चटक धूप खिलने से दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होने लगा था। ऐसे में एक बार फिर मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad