खबर शेयर करें -

मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का अस्पताल में बेहोश कर जबरन लिंग परिवर्तन कर दिया गया। इस घटना से युवक सहम गया है। जानकारी होने परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

वहीं युवक के लिंग परिवर्तन वाले मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी व्यक्ति तथा ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव सांझक निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम निवासी ओमप्रकाश के साथ एक पेपर मिल में काम करता था। इसी दौरान ओमप्रकाश ने उसे बातों में फंसा कर उसके साथ कुकर्म कर उसकी वीडियो बना ली थी। इसी वीडियो के जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर कुकर्म करता आ रहा था। आरोप है कि 4 जून को आरोपी उसे एक गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर बेगराजपुर मेडिकल में ले गया। वहां पर उसकी जान पहचान के डॉक्टर राजा फारूकी के साथ मिलकर उसे मेडिकल में भर्ती कर दिया। वहां पर भी उसके साथ कुकर्म किया गया और उसकी वीडियो बनाई गई।

6 जून को डॉक्टर राजा फारूकी ने उसे बेहोश कर उसका ऑपरेशन कर लिंग परिवर्तन कर दिया। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेडिकल के पेपरों पर मेरी लिंग परिवर्तन की स्वीकृति के साइन भी करा लिए। इसके बाद उसने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। थाना पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेकर आरोपी ओमप्रकाश तथा डॉक्टर राजा फारूकी तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed