ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव में सोमवार रात जंगली सूअर के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

सोमवार सुबह सात बजे डेयरी में दूध पहुंचाकर गांव को लौट रहे दीप चंद्र उपाध्याय (52) पुत्र मदन मोहन और जीवन सिंह नेगी (47) पुत्र नैन सिंह निवासी जाख पर अचानक सूअर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सूअर जंगल में भाग गया। ग्रामीण दोनों को लेकर सीएचसी गरमपानी पहुंचे जहां से उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जंगली सूअरों से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad