ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा, । नगर के दुगालखोला निवासी एक महिला ने घर के पास ही रेस्टोरेंट की छत पर बने टीन शेड में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी अनुसार 42 वर्षीय सुनीता बिष्ट पत्नी गणेश बिष्ट शुक्रवार शाम बच्चों के साथ अपने कमरे में थी। रात करीब 10 बजे सुनीता कुछ सामान लेने की बात कहकर घर के पास ही अपने रेस्टोरेंट में चली गई। काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी तो परिजन रेस्टोरेंट में पहुंचे। जहां महिला टीन शेड में लोहे के ऐंगल में फांसी के फंदे में झूलती मिली। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad