ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नौकुचियाताल स्थित एक होम स्टे में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर करने पर आरोपी भाग गए।

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा – कालिंदी अस्पताल को पांच साल के लिए किया ब्लैक लिस्ट

नौकुचियाताल स्थित एक होम स्टे में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर करने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। महिला दिल्ली के सैलानियों के साथ यहां घूमने आई थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि नौकुचियाताल स्थित एक होम स्टे में दिल्ली से सैलानी आए थे। होम स्टे के एक कमरे में सैलानियों के साथ घूमने आई नौकरानी भी ठहरी थी। इस बीच होम स्टे में कार्यरत किशोर राम निवासी बांसतोली कांडा बागेश्वर, राजेश लाल निवासी मंड गोपेश्वर और दीप चंद्र निवासी साकेत काॅलोनी रामनिवास ने नौकरानी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

महिला के शोरगुल करने पर तीनों आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को सैलानी ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर सौंपी। इस आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

लालकुआं – श्रमिक बस्ती में अचानक लगी आग, कई परिवारों का सब कुछ हुआ जलकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad