खबर शेयर करें -

रामपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

छठ पूजा स्थल रामपुर रोड निवासी ऋषभ रस्तोगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपनी मां सपना रस्तोगी के साथ दुकान जा रहे थे। रास्ते में फोन आने पर वह सड़क किनारे रुककर बात करने लगे, तभी देवलचौड़ की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मां को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में सपना रस्तोगी को गंभीर चोटें आईं और उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

घायल अवस्था में उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। अगले दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad